केराकत, जौनपुर। नगर पंचायत द्वारा पाँचों चौराहों का सुंदरीकरण एवं प्रस्तावित महापुरुषों की मूर्तियों की स्थापना की जा रही है। इसमें एडवोकेट अनिल सोनकर द्वारा जिलाधिकारी को एक पत्रक सौंप कहा गया हैं कि केराकत नगर पंचायत में पांचों चौराहों का शुद्धिकरण एवं प्रस्तावित महापुरुषों की मूर्तियों की स्थापना के साथ-साथ संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति भी शामिल की जाए। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो आगे हम धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे।
Tags
Jaunpur