खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के त्रिकौलिया गांव में गुरुवार की रात चोरों ने घर के सामने खड़े ट्रैक्टर की बैटरी उड़ा दिया। जिसकी जानकारी सुबह होने पर पीडि़त ने पुलिस को सूचना दिया है। गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह रोज की भांति अपना ट्रैक्टर घर के सामने खड़ा कर सो गये। सुबह देखे तो उसकी बैटरी गायब थी। आरोप हैं कि दो माह के भीतर यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व भी चोर बैटरी गायब कर चुके है।
Tags
Jaunpur