बरामदे मे सो रहे अधेड़ को मारपीट कर 36 हजार छीने



स्थानीय थाना क्षेत्र के पटैला गांव में गुरुवार की भोर में घर के बरामदे में सो रहे अधेड़ को दो अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर तकिया के नीचे रखे पैंट की जेब से 36 हजार रुपये छीन लिये। शोरगुल होने पर मौके पर पहुंचे पीडि़त के पुत्रों को भी बदमाशों ने र्इंट पत्थर से प्रहार कर घायल कर दिया। जिनका उपचार स्थानीय एक निजी चिकित्सालय पर किया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
गांव निवासी श्यामबाबू गुरुवार की रात खा पीकर घर के बरामदे में सो गये। वे सोते समय पहनी गयी पैंट उतार तकिए के नीचे रख लिए। आरोप हैं कि भोर में बगैर नंबर की पिकअप गाड़ी से आये दो युवकों ने तकिया के नीचे से पैंट खींच उसकी जेब में रखे 36 हजार रुपये छीन लिया। शोरगुल पर उसके बेटे अखिलेश और अजीत भी मौके पर आ गये। खुद को घिरता देख लुटेरों ने ईंट पत्थर से प्रहार कर तीनों को घायल कर दिया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते दोनों बदमाश पुन: उसी बगैर नंबर की गाड़ी में बैठ पटैला बाजार की तरफ फरार हो गये।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534