प्रसाद ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस का वार्षिकोत्सव 25 को, टॉपर होंगे सम्मानित



मदन मोहन मालवीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी गोरखपुर के पूर्व कुलपति होंगे मुख्य अतिथि
जौनपुर। प्रसाद ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस का वार्षिकोत्सव (ओजस 2019) 25 जनवरी शुक्रवार को ग्रुप के परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गर्इं हैं। छात्र वार्षिकोत्सव में देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रमों के अलावा रंगारंग कार्यक्रम भी पेश करेंगे। वहीं टॉपर छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर एक बजे सरस्वती वंदना और दीप प्रज्जवलन के साथ होगा। वहीं वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर मदन मोहन मालवीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी गोरखपुर के पूर्व कुलपति डा. श्री ओमकार सिंह जी आ रहे हैं। डॉ. ओमकार सिंह ग्रुप के चेयरमैन इंजीनियर श्री बीपी यादव जी टॉपर छात्रों को नकद राशि, मेडल और ट्राफी से सम्मानित करेंगे। साथ ही छात्रों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद छात्र रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम को पांच फेज में बांटा गया है। जिसमें छात्र गणतंत्र दिवस के मद्देनजर देश भक्ति पर कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वि·ा में आतंकवाद की समस्या समेत कई अहम मुद्दों पर छात्र भाषण देंगे। साथ ही छात्र-छात्राएं ग्रुप, रोबोटिक डांस, गायन, कॉमेडी एक्ट, फिल्म कलाकारों की आवाज निकालकर वहां मौजूद लोगों का मनोरंजन भी करेंगे। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। 
पहली बार फेसबुक लाइव होगा पूरा कार्यक्रम
प्रसाद ग्रुप के मीडिया कोआर्डिनेटर सैयद खादिम अब्बास रिजवी के मार्गदशर््ान में वार्षिकोत्सव में होने वाले सभी कार्यक्रमों का लाइव टेलीकास्ट ग्रुप के फेसुबक अकाउंट पर होगा। इसके लिए छात्रों की ही टीम गठित कर दी गई है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534