तीन अंतर्जनपदीय शातिर लुटेरे पुलिस गिरफ्त में



अपाची, तमंचा सहित नकदी बरामद
रैकी कर लूट की घटना को देते थे अंजाम
केराकत, जौनपुर। स्थानीय पुलिस को एक एक बड़ी सफलता मिली है और लूट का खुलासा करते हुए लूट के तीन अंतर्जनपदीय लुटेरों को अपाची, असलहा व कारतूस सहित नकदी भी बरामद हुआ।
कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि एसआई राकेश कुमार, प्रभारी सर्विलांस, प्रभारी निरीक्षक स्वाट व थानाध्यक्ष चंदवक की संयुक्त टीम ने अपने हमराहियों के साथ बुधवार की शाम क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर के पास घेराबंदी कर तीन लुटेरों को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर तीनों लुटेरों के पास से लूट की एक अपाची बाइक, 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस व 12 बोर का एक देशी तमंचा, दो जिन्दा कारतूस व 32 बोर का एक देशी
पिस्टल, 4 जिन्दा कारतूस व 5 अलग-अलग कंपनियों के मोबाईल तथा 45,200 रुपये लूट व चोरी के बरामद हुआ। गिरफ्तार लुटेरों से नाम पूछने पर अपना नाम वीरेंद्र मौर्या पुत्र नंदलाल निवासी सिरकिना थाना सिंगरामऊ जौनपुर, अभिषेक उर्फ शिवरात्रि पुत्र सुरेश चंद्र ग्राम सरोखनपुर बदलापुर जौनपुर, दीपक कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी धरौरा थाना आसपुर देवसरा आजमगढ़ बताया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि उक्त तीनों शातिर लुटेरे हैं और पहले रैकी करते हैं फिर लूट व चोरी की घटना को अंजाम देते हैं और अधिकतर सोनारों से रास्ते में जाते समय लूट करते हैं। अपराधियों के रोकथाम व अपराध पर पाबंदी लगाने के लिए इस कार्रवाई पुलिस कप्तान जौनपुर व क्षेत्राधिकारी केराकत के निर्देशन पर किया गया है। पकड़े गये लुटेरों गैरजनपद में भी लूट व चोरी की घटना को अंजाम देते रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534