कुंवररानी डा. अंजू सिंह।
सिंगरामऊ , जौनपुर। गौरीशंकर मंदिर परिसर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के कार्यालय पर गुरुवार को बालिका दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था सचिव कुंवररानी डा. अंजू सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बारे में आम लोगों को प्रोत्साहित करने के साथ कन्या भ्रूण हत्या रोकने की दिशा में विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में इसके दुष्परिणाम पर भी चर्चा की
गई। बैठक में बेटियों को खेलकूद के साथ विशेष शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा व प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया। समाज में फैल रही भ्रांतियों व कुरीतियों से बचने की आवश्यकता है। परिवार के लोग अपने बेटे व बेटी में फर्क न करें व परिवार में बच्चों को समान दर्जा दिलाने का प्रयास करें। बेटियों व अपने रुचि के मुताबिक विषय का चयन कर आगे बढ़ने में मदद करनी चाहिए। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद सहित लालमनि मिश्र, तौकीर, डा. राम मिलन यादव, बबिता, नेहा निधि, आरती, पूजा सिंह, मंजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Tags
Jaunpur
