दृढ संकल्प के साथ आगे बढ़े बालिकाएं : कुलपति
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रोवर रेंजर्स इकाई द्वारा गुरुवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर छात्राओं ने रैली निकाला। इसके साथ ही बेटी देश की शान है, इस पर हम सब हम सब को अभिमान है नारे लगाए। सरस्वती सदन में छात्राओं को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. डा. राजाराम यादव ने कहा कि बालिकाएं जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं, दृढ़ संकल्प लेकर आगे बढ़े। उन्होंने कल्पना चावला, पीटी उषा, झाँसी की रानी, स्वतंत्रता सेनानी रानी गाइदिनल्यू के समर्पण पर भी प्रकाश डाला।
रोवर्स रेंजर्स भवन में रैली के समापन अवसर पर विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रो. वंदना राय ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बेटियां अपने मेहनत के बल पर हर क्षेत्र में शीर्ष स्थान पर पहुंच चुकी है। प्रकृति ने उन्हें जो शक्ति दी है उसके बल पर निरंतर आगे बढ़ते रहे।
रेंजर्स लीडर डा. झांसी मिश्रा ने कार्यक्रम का संयोजन किया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी एमके सिंह, डा. राजीव प्रकाश सिंह, डा. वीरेंद्र विक्रम यादव, शिक्षक संघ के अध्यक्ष समर बहादुर सिंह, महामंत्री डा. विजय कुमार सिंह, डा. केएस तोमर, संजय श्रीवास्तव, शीलनिधि सिंह, लक्ष्मी प्रसाद मौर्य समेत तमाम लोगों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
Tags
Jaunpur