मीरगंज, जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ रेल प्रखण्ड पर स्थित जंघई सरायकंसराय स्टेशन के बीच वरुणा नदी पुल के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सरायकंशराय स्टेशन मास्टर के मेमो पर आरपीएफ जंघई मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गयी हैं।
बुधवार की शाम सवा 6 बजे के आस-पास देखा वरुणा नदी पर पुल के पास ग्रामीणों ने एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव देख हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में लोगों ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर सरायकंसराय को दिया। जिसकी जानकारी होते ही स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ जंघई को मेमो भेजा। सूचना मिलते ही मौके पर आरपीएफ के एएसआई जयराम मीना, सविंदर सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गये हैं। इस सम्बंध में पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता हैं कि यात्रा के दौरान किसी ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गयी होगी। समाचार लिखे जाने तक शव का पहचान नहीं हो पाया हैं।
Tags
Jaunpur