मस्तिष्क ज्वर से छात्र की मौत, मचा कोहराम



मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित चौकीखुर्द गांव निवासी एक छात्र की मस्तिष्क ज्वर से मौत हो गई। उसका इलाज वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। चौकी खुर्द गांव निवासी 16 वर्षीय विशाल गौतम पुत्र राजेन्द्र गौतम नजदीक के एक इण्टर कालेज में हाईस्कूल प्रथम वर्ष का छात्र था। एक सप्ताह पूर्व उसे बुखार होने लगा जिसका उपचार स्थानीय चिकित्सक से चल रहा था लेकिन इलाज के बाद भी उसे राहत नहीं हुई तो परिवार के लोग उसे लेकर जौनपुर चले गए जहां एक निजी चिकित्सालय में उसे भर्ती किया गया। परिजनों के अनुसार चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि उसे मस्तिष्क ज्वर है। अस्पताल में उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान ही छात्र की मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि उसे एक माह पूर्व एक कुत्ते ने काट लिया था। जिसका उपचार करा दिया गया था। मौत की खबर पाते ही घर में कोहराम मच गया। छात्र की मौत की सूचना मिलने पर आदर्श विद्या मंदिर अगहुआ के प्रधानाचार्य व शिक्षक छात्र के घर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त किया।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534