मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवालों में तैनात कोतवाल अनिल कुमार सिंह का स्थानांतरण सरपतहां थाने में एसपी द्वारा किये जाने के बाद बुधवार को विदाई दी गई। 14 जुलाई 2018 को मछलीशहर में आये थे और छ: माह नौ दिन तक कोतवाल के पद पर तैनात थे। कोतवाल के स्थानांतरण की खबर मिलने के बाद नगर के तमाम गणमान्य लोगों के अलावा तमाम समाचार पत्र के पत्रकारों एवं अलावा कोतवाली में तैनात कर्मचारियों ने उनके कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान क्षेत्र गणमान्य लोगों द्वारा माला पहनते ही भावुक हो गये और कहा कि आप लोगों का प्यार एवं स्नेह सदैव याद रहेगा।
Tags
Jaunpur