मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुजार गांव निवासी संदीप यादव मछलीशहर से अपनी बाइक द्वारा मंगलवार की रात घर वापस लौट रहे थे। जब वे अरुआवा बाजार में पहुंचे तो उनकी बाइक सड़क पर फिसल गयी। घटना में वे गिरकर घायल हो गये। उन्हें लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला असपताल रेफर कर दिया गया।
Tags
Jaunpur