बेटियों के संरक्षण एवं सम्बर्धन के लिए दिलाई गई शपथ



फौजदार इंटर कालेज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का हुआ कार्यक्रम
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर के फौजदार इंटरमीडिएट कालेज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पखवारे के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बेटियों के संरक्षण और संबर्धन के लिए शपथ दिलायी गयी।
वक्ताओं ने बेटियों की समाज में चतुर्दिक प्रगति के विषय में चर्चा की। बेटियों को अपनी शिक्षा दीक्षा पर ध्यान
देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही भविष्य में बेटियों के सम्बर्धन के लिए आगे आने को कहा। समाज में लिगांनुपात को समान रखने के लिए भी बेटियों को संरक्षण देने की बात कही गयी। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को समाज के लोगों को भी इस अभियान के प्रति जागरुक करने की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम को प्रवक्ता रमाशंकर शुक्ला, सहायक अध्यापक दिवाकर प्रचेता, कैलाशनाथ मौर्य, रामअधार यादव ने सम्बोधित किया। अंत में प्रधानाचार्य सीताराम यादव ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता राजेश दुबे ने किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534