डीएम ने किया आपकी सखी रानी लक्ष्मीबाई आशा ज्योति केंद्र का उद्घाटन



जौनपुर। जिला महिला चिकित्सालय के नवीन भवन में आपकी सखी रानी लक्ष्मीबाई आशा ज्योति केंद्र का उद्घाटन जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी द्वारा किया गया।
उन्होंने कहा कि वन स्टाप सेन्टर जनपद की पीड़ित महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह एक बहुत बड़ा कदम है जिससे महिलाओं को एक ही छत के नीचे सभी सुविधायें प्राप्त होंगी। यह उपलब्ध होने वाली सारी सुविधायें जल्द ही संचालित कर दी जायेगी एवं जनपद के महिलाओं को इसका लाभ प्राप्त होगा साथ ही इसमें खुले अल्पावास गृह से अनाथ, परित्यक्त, भटकी बालिकाओं, महिलाओं के लिए अल्प समय के लिए आश्रय प्रदान किया जायेगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी द्वारा बताया गया कि वन स्टाप सेन्टर पर 181 महिला हेल्पलाइन द्वारा समन्वयक सेल जो 108, 102, 100, 1090 एवं 1098 के साथ रिफरल एवं समन्वय करेगा
एवं पीड़िताओं के लिए आउटरीच रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करेगा। महिला थाना की रिपोर्टिंग चौकी, चिकित्सा सहायता सेल एवं उपचार के लिए पैरामेडिकल स्टाफ, ट्रामा काउन्सिलिंग सेल, कानूनी सहायता सेल, अल्पावास गृह, उनके बच्चों के लिए शिशु सदन, प्रशिक्षण सेल एवं कौशल विकास प्रशिक्षण सेल, एटीएम सहित बैंकिंग सुविधा, लोकवाणी एवं ई-सुविधा केन्द्र, महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से संचालित कैन्टिन सुविधा, अध्ययन कक्ष, लघु पुस्तकालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामजी पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरुष, महिला जिला चिकित्सालय, एलडीएम, अग्रणी बैंक, महिला समाख्या की टीम, नीरज शर्मा, चंदन राय, अनिल कुमार यादव, डा. सुभाष चंद्र मिश्रा, धनंजय सिंह, आनंद प्रेमघन, ममता श्रीवास्तव, अध्यक्ष, सदस्य बाल कल्याण समिति, 181 महिला हेल्पलाइन, महिला शक्ति केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534