हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से हड़कम्प, एक मवेशी की मौत, दूसरा झुलसा



सुरेरी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कबिरुद्दीनपुर पट्टीजियाराय निवासी बसंत लाल प्रजापति के घर के बगल से गुजरे विद्युत प्रवाहित हाईटेंशन तार बुधवार की दोपहर टूट कर गिर पड़ा। तार गिरने से उसकी चपेट में आई एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बगल में बधी भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों द्वारा तार टूटकर गिरने की सूचना 100 नंबर पर दी गईं। मौके पर पहुंची 100 नंबर की पुलिस ने बिजली विभाग को सूचित कर बिजली की सप्लाई को बंद कराया। वहीं मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा तार को पुन: जोड़ दिया गया जबकि पीडि़त परिजनों की मानें तो हाईटेंशन तार जर्जर होने की सूचना कई बार विभागीय लोगों को दी गई थी लेकिन विभागीय लोगों द्वारा कोई आवश्यक कदम नहीं उठाया गया। यह तो संयोग ही अच्छा था कि तार की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया नहीं तो किसी बड़ी अनहोनी से नकारा नहीं जा सकता था। वहीं बिजली विभाग के इस उदासीन रवैये के कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त हैं। इस संदर्भ में विद्युत विभाग के जेई रामनरायन यादव ने बताया कि सूचना मिली थी जल्द ही जर्जर तार को बदलवा दिया जाएगा।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534