केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील के ग्राम अतरौरा में बुधवार की दोपहर आकाशीय बिजली के चपेट में आने से अनुज कुमार यादव (18) पुत्र प्रहलाद यादव की मौत हो गयी। जिसकी सूचना प्राप्त होते ही एसडीएम, लेखपाल मौके पर पहुंच गये हैं। नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। मृतक युवक की जांच कराकर मृतक के वारिस को दैवीय आपदा के अंतर्गत अनुमन्य धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।
Tags
Jaunpur