सेवानिवृत्त साथी को दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने दी विदाई



जौनपुर। स्थानीय दीवानी न्यायालय परिसर में सेवानिवृत्त कर्मचारी के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिला जज ओम प्रकाश त्रिपाठी ने किया। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र प्रताप मिश्र द्वारा आयोजित समारोह में सर्वप्रथम जिला जज श्री त्रिपाठी ने सेवानिवृत्त कर्मचारी मंजूर हुसैन जैदी को मक्का मदीना की प्रतिमा भेंट किया। साथ ही अंगवस्त्रम् पहनाकर उनके कार्य की सराहना किया। तत्पश्चात् ज्ञान प्रकाश तिवारी परिवार न्यायालय/प्रधान न्यायाधीश ने पाक-ए-कुरान, अशोक सिंह प्रथम अपर जिला जज ने तस्वीर भेंट किया तो मनोज कुमार द्वितीय अपर जिला जज ने माल्यार्पण किया। साथ ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएन शुक्ल ने श्री जैदी को माला पहनाया। इस अवसर पर आलोक वरूण, धनंजय मिश्र, आलोक वर्मा, श्रीमती स्नेहा, प्रदीप्ति सिंह, कु. सुषमा, राहुल आनन्द सहित तमाम न्यायिक अधिकारियों के अलावा रमेश मिश्रा, महेश्वरी श्रीवास्तव, सुनील उपाध्याय, रमेश मिश्र, देवेन्द्र सेठ, विनोद सिंह, अविनाश मौर्य आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र प्रताप मिश्र ने किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534