अंजू गिल अकेडमी को इण्टरमीडिएट के लिये सीबीएसई से मिली मान्यता



जौनपुर। डा. सूर्यभान ट्रस्ट द्वारा संचालित अंजू गिल अकेडमी (इंग्लिश मीडियम इण्टरनेशनल स्कूल) को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई) नई दिल्ली द्वारा उच्च माध्यमिक (10$2) तक की मान्यता मिल गयी। इस आशय की जानकारी देते हुये विद्यालय प्रशासन ने बताया कि नगर के कटघरा में संचालित विद्यालय में सत्र 2019-20 से 11वीं कक्षा के सभी विषय (कला/विज्ञान/वाणिज्य) की कक्षाएं संचालित की जायेंगी। इसके लिये विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव रंजन ने सभी शिक्षकों, बच्चों, अभिभावकों के प्रति आभार जताते हुये कहा कि पूरा विद्यालय परिवार बच्चों के चौमुखी विकास के लिये कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मानक के अनुरूप होने वाली जांच के क्रम में गत दिवस एआरटीओ उदयवीर सिंह ने सभी वाहनों का निरीक्षण किया जिस पर उन्होंने संतुष्टि भी जतायी।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534