जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह की अध्यक्षता में हुई जहां अध्यक्षता करते हुये श्री सिंहने कहा कि पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिये संघ अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेगा। समाज का जो तबका राष्ट्र की दशा एवं दिशा बदलता है, राष्ट्र के अगुवा लोग पेंशन से वंचित रखकर ऐसे शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में जुटकर जेल को भर दें। यह लड़ाई सिर्फ वर्तमान की ही नही, बल्कि भविष्य की भी लड़ाई है। बैठक में संत लाल, विनोद सिंह, अनुज सिंह, स्वामीनाथ पाल, लालचन्द दूबे, हरिनाथ यादव, शिव प्रकाश, विनोद पाण्डेय सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur