खाखोपुर काण्ड को लेकर करणी सेना गम्भीरः विराज ठाकुर



जौनपुर। करणी सेना के प्रदेश महासचिव विराज ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि सूबे में सरकार भाजपा की है। मुझे लगता है कि सिर्फ कहने के लिये हैं, क्योंकि काम यहां भीम आर्मी के लोग बखूबी कर रहे हैं। प्रशासन भी भीम आर्मी के दंगाइयों की अच्छी खासी मदद कर रहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि मछलीशहर में जिस तरीके से ब्राह्मण परिवार के घर में घुसकर भीम आर्मी द्वारा तोड़-फोड़ की गयी तथा इसके बाद राजपूतों के साथ मारपीट की गयी। ग्राम प्रधान श्याम बहादुर गौतम द्वारा बाहरी गुण्डे बुलाकर पत्थरबाजी की गयी। इतना सब होने के बाद प्रशासन द्वारा एकतरफा कार्यवाही की गयी। अन्त में उन्होंने कहा कि जिसने भी गलत किया है, उनके खिलाफ कार्यवाही हो लेकिन जो सही हैं, उनको जबरन न फंसाया जाय, अन्यथा परिणाम बहुत बुरा होगा।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534