धर्म के नाम पर भड़का रही है भाजपाः श्रवण जायसवाल



सामाजिक न्याय यात्रा के अंतिम दिन सपाजनों ने लोगों को चेताया
जौनपुर। समाजवादी पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित समाजवादी विकास विजन व सामाजिक न्याय यात्रा के अंतिम दिन यात्रा नगर के मियांपुर वार्ड में पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रवण जायसवाल व नगर अध्यक्ष डा. शमीम अहमद के संयुक्त अगुवाई में निकाली गयी। वार्ड के प्रजापति, मौर्य, हरिजन, चौहान समाज की बस्तियों में जाकर सपाजनों ने लोगों को कार्यक्रम के मूल उद्देश्यों से अवगत कराया। साथ ही समाजवादी पार्टी की सरकार की योजनाओं को बताते हुये कहा कि डा. लोहिया से लेकर मुलायम सिंह यादव के विचारधाराओं को आगे ले जाने का काम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया है। श्री जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के लिये कोई कार्य नहीं किया है। अलबत्ता 2 करोड़ रोजगार
प्रतिवर्ष देने की बात करने वाली भाजपा सरकार ने जीएसटी जैसा कानून लाकर लोगों को रोजगार से दूर करने का काम अवश्य किया है। कार्यक्रम का संचालन सभासद कृष्ण कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर बसपा के पूर्व जिला महावसचिव पल्टू राम, मनोज मौर्या, दीपक गोस्वामी, प्रदीप निषाद, मोहम्मद आजम, रंजीत सोनकर, नेहाल निषाद, शनि मोदनवाल, गगन कश्यप, दिलीप प्रजापति, संजय प्रजापति, सोनू प्रजापति, पप्पू मौर्य, राजू मौर्य, प्रदीप मौर्या, साहब लाल गौतम, राजेन्द्र गौतम, भानु गौतम, जीशान खान, पिन्टू यादव, इरफान मंसूरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534