खुटहन, जौनपुर। क्षेत्र के ईश्वरपुर सलहदीपुर गांव निवासी समाज सेवी बृजेश यादव के सहयोग से सोमवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 60 गरीबो को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किया। जिसे प्राप्त कर
गरीबो के चेहरे पर खुशी की मुस्कान दिखी। श्री यादव ने कहा कि उज्जवला योजना गरीबो के लिए वरदान से कम नही है। इसके उपभोग से जहां भोजन बनाने मे आसानी होगी। वही गाँव की गरीब महिलाओं को सांस संबन्धी विभिन्न रोगो से बचाव भी होगा। इस मौके पर कमला देवी, चैनतारा, विद्या, मीरा, ऊषा, शर्मिला, संगीता, तारा, सुशीला, रेखा, सहित पांच दर्जन लाभार्थी महिलाएं मौजूद रहीं।
Tags
Jaunpur
