खेतासराय, जौनपुर। समाजवादी विकास विज़न एवं सामाजिक न्याय यात्रा के अंतिम दिन नगर के कासिम वार्ड में सपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड में जा कर केंद्र और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों को बताया। यात्रा को सम्बोधित करते हुए अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मोहम्मद असलम खान ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिर्फ देश और प्रदेश में साम्प्रदायिक उन्माद फैलाकर लोगों को बरगलाना चाहती है। समाजवादी नीतियों पर चलकर ही सामाजिक समरसता के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष सलीम अहमद, सब्बू गुड्डू यादव, सफर शेख, सेराज अहमद, हिसामुद्दीन सिद्दीकी, प्रवीण कुमार यादव, राजेन्द्र आदि ने भी सम्बोधित किया। संचालन दुर्गा सोनकर ने किया।
Tags
Jaunpur