जौनपुर। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले 21 जनवरी 2019 को होने वाले विशाल धरना प्रर्दाशन की तैयारी में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में कृषि, कोषागार, सिंचाई, वाणिज्यकर आदि कार्यालय में जाकर जनजागरण किया गया तथा सभी विभागों के संबंधित अध्यक्ष/मंत्री से अपील किया कि सभी सदस्यों को 21 जनवरी 2019 को होने वाले धरने प्रर्दाशन में भाग लें। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दयाराम गुप्ता, अशोक कुमार, शरद पटेल, सामीप्प द्विवेदी, जयप्रकाश, राजेश यादव ने अपने संबोधन में सभी कर्मचारी शिक्षक अधिकारी से अनुरोध किया कि पुरानी पेंशन बहाली हेतु 21 जनवरी को भारी संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी एकजुटता का करें।
Tags
Jaunpur