मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर थलोई के पास ट्रक एवं डीसीएम के आमने-सामने हुई टक्कर में डीसीएम चालक महबूब अली की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।
बताते हैं कि प्रतापगढ़ जनपद के टीबीपुर गांव निवासी महबूब अली डीसीएम चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार की रात वाराणसी से डीसीएम में लदे समान को खाली कर घर जाते समय ज्यों ही थलोई के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। दोनों के बीच टक्कर इतना जबरदस्त था डीसीएम चालत की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेने के बाद क्रेन की मदद से दोनों गाडि़यों सड़क से हटाकर बाधित मार्ग पर आवागमन शुरु कराया।
Tags
Jaunpur