राष्ट्रीय सेवा योजना का हुआ समापन



मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के पंवारा गांव में स्थित धर्मा देवी महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय शिविर का समापन के दौरान मुख्य अतिथि राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि कठिन से कठिन मार्ग को परिश्रम के बल पर तय किया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं की सहभागिता और उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए स्वयंसेवकों, सेविकाओं से सीख लेने की बात कही।
इस दौरान प्राचार्य चंदा वर्मा ने अपने उद्बोधन में स्वयं सेवकों एंव सेविकाओं से शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए सभी को शिक्षित होना पड़ेगा क्योंकि जब सभी लोग शिक्षित होंगे तभी हमारा समाज शिक्षित होगा और जिस दिन समाज शिक्षित हो जाएगा उसी दिन हमारा देश नई ऊंचाई पर पहुंच जाएगा। स्वयंसेवकों, सेविकाओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि अनुशासन ही विद्यार्थियों का आभूषण होता है। उन्होंने सभी बच्चों को नसीहत देते हुए कहा कि गरीबों एवं असहायों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत काम है। इस दौरान पूर्णिमा पाण्डेय, प्रीति चौबे, डा. आनंद श्रीवास्तव, अच्छे लाल यादव, आशुतोष मिश्र, सोनी, वरुण त्रिपाठी, प्रमोद मौर्य, आरती मिश्रा सहित आदि ने राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534