31 जनवरी तक चलेगा दिव्यांगों के लिये विसवार शिविर



जौनपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुरेश मौर्य ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को अवगत कराया कि विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं से वंचित दिव्यांगजनों को पेंशन योजना से आच्छादित करने हेतु 21 से 31 जनवरी तक विधानसभावार कैम्प का आयोजन सुनिश्चित है।
शिविर में दिव्यांगजनों को पेंशन हेतु आवेदन पत्र भरवाये जा रहे हैं। साथ ही ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें सहायक उपकरण जैसे ट्राई साइकिल, वैशाखी, व्हीलचेयर आदि की आवश्यकता है, वह भी शिविर में आवेदन कर सकते हैं। सहायक उपकरण हेतु आवेदन करने के लिये सम्बन्धित दिव्यांगजन को अपने साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं एक फोटो लाना आवश्यक है।
सहायक उपकरण हेतु आवेदन पत्र 25 जनवरी को मछलीशहर एवं बरसठी, 28 जनवरी को मुंगराबादशाहपुर, 29 जनवरी को बदलापुर एवं महराजगंज, 30 जनवरी को सोंधी, खुटहन एवं सुइथाकला, 31 जनवरी को मड़ियाहूं, रामनगर एवं रामपुर में भरे जायेंगे।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534