चोरी के आरोपी को दबोचने के बाद चोरी का आधा माल बरामद



चोरी के आरोप में तीन लोगों को अपने साथ ले गई मुम्बई पुलिस
सुइथाकला, जौनपुर। 15 जनवरी को मुम्बई अंधेरी में एक पुलिस अधिकारी के यहां हुई चोरी में आधा माल बरामदगी होने के बाद तीन चोरों को पकड़ कर मुम्बई पुलिस अपने साथ ले गई।
सरपतहां थाना क्षेत्र के सवायन गांव निवासी 22 वर्षीय मंगल चौहान पुत्र मुन्ना लाल चौहान रोजी रोटी के सिलसिले में मुम्बई अंधेरी में प्राइवेट नौकरी कर रहा था। मंगल चौहान 15 जनवरी को वहीं पुलिस अधिकारी के यहां से चोरी करके नकद और कुछ गहने लेकर घर भाग आया था।मंगल चौहान के खिलाफ एमआईडीसी पुलिस स्टेशन अंधेरी में मुकदमा दर्ज कराया था। क्राइम ब्राच के प्रभारी स्वपलिन भुजवल के साथ पुलिस तीन पहले आकर डेरा डाल दिया था। बुधवार को मंगल चौहान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुम्बई पुलिस पकड़कर सरपतहां थाने लाई। पुलिस के दबाव में मंगल ने चोरी को कबूलते हुऐ साढ़े सात लाख में आधा नकद और एक पांव के लगभग सोना घर के कुछ दूरी पर जमीन के अन्दर मिला। मंगल की निशानदेही पर पुलिस ने उसके पिता मुन्नालाल चौहान और उसके भाई पवन कुमार को पकड़ कर वहां ले गई जहां जमीन के भीतर माल रखा था। पुलिस ने रात्रि में खुदाई कराकर नकदी व जेवरात बरामद किया। पुलिस तीनों आरोपियों का मेडिकल कराकर अपने साथ मुम्बई ले जाएगी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ 454, 457, 380 धारा के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है। चर्चा यह भी हैं कि मंगल चौहान दो साल पहले चोरी के मामले में मुम्बई जेल में बंद था। इस सन्दर्भ में थाना प्रभारी सरपतहां नरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि मुम्बई में हुई में थाना क्षेत्र का आरोपी संलिप्त था, मुम्बई पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले गयी।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534