अभिभावकों ने किया छात्रों के विवाद में शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार



शिक्षकों ने घेरा थाना, प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन पर हुए शांत
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। दो छात्रों द्वारा विद्यालय परिसर में आपस में गाली-गलौज करने पर छात्रों को डाट फटकार कर घर भेज देना शिक्षिका को उस समय भारी पड़ गया जब गाली गलौज करने वाले आरोपी छात्र के परिजन गिरोह बन्दी कर विद्यालय पहुंच कर शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार करते हुए विद्यालय के अभिलेखों को भी फाड़ कर फेंक दिया। इस घटना से आक्रोशित शिक्षक मुंगराबादशाहपुर थाने पर पहुंच कर घटना की लिखित तहरीर दी। पुलिस के टाल मटोल करने पर शिक्षकों ने थाने का घेराव कर दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय द्वारा घटना की प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिए जाने पर शिक्षकों ने घंटो घेराव समाप्त कर दिया।

बताते हैं कि मुंगराबादशाहपुर थानान्तर्गत ग्राम हेमापुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत शिक्षिका अमरीन अंसारी ने मुंगराबादशाहपुर पुलिस को दी गयी। तहरीर में बताया कि सोमवार को विद्यालय बंद होने के समय कक्षा 5 के छात्र अमित यादव पुत्र गणेश यादव निवासी हेमापुर कक्षा 4 के छात्र प्रियांशु यादव पुत्र दयाशंकर यादव निवासी हेमापुर से गाली गलौज करने लगा। जिसके लिए मैंने दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। मंगलवार की सुबह जब वह विद्यालय पहुंची तो अमित की मां गुड़िया यादव पत्नी गणेश यादव, उसकी दादी सरस्वती पत्नी दिनेश यादव, अनीता यादव पत्नी राकेश यादव दो अन्य महिलाओं के साथ गिरोह के रूप में आकर प्रार्थिनी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए हाथ एवं डंडे से मारने के साथ ही विद्यालय के अभिलेखों को भी फाड़ कर फेंक दिया। शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार करने की सूचना मिलते ही अन्य शिक्षक भी आक्रोशित हो कर घटना की सूचना मुंगराबादशाहपुर पुलिस को दी। पुलिस द्वारा शिक्षिका द्वारा दी गयी। घटना की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करने में आनाकानी करने पर आक्रोशित शिक्षकों ने थाने का घेराव कर दिया। थाने का घेराव होता देख पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय ने शिक्षकों को समझा बुझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी द्वारा घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के आश्वासन के बाद शिक्षक शांत होकर वापस लौटे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534