अगाफ्या फर्नीचर के भव्य शोरुम का हुआ उद्घाटन



जौनपुर। नगर के बदलापुर पड़ाव पर अगाफ्या फर्नीचर के भव्य शोरुम का उद्घाटन सोमवार की शाम मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब जौनपुर के लोगों को अच्छे और टिकाऊ डिजाइनिंग फर्नीचर्स के लिए बाहर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी उनके अपने शहर में इस तरह का शोरुम अपने आप में एकलौता है। शोरुम की भव्यता देखकर उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि यहां पर आम आदमी से खास आदमी तक के फर्नीचर संबंधी जरुरत की सभी वेरायटी उपलब्ध है।



विशिष्ट अतिथि मोहम्मद हसन पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खान ने कहा कि जौनपुर में इस तरह का भव्य शोरुम खोलने के लिए इसके डायरेक्टर बधाई के पात्र है। यहां पर स्कूल, आफिस और होम फर्नीचर्स की जो रेंज है मुझे नहीं लगता कि वह जौनपुर में किसी अन्य के पास होगी। डायरेक्टर मो. अजहर एवं फाजिल सिद्दीकी ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि उनके इस भव्य शोरुम पर होम फर्नीचर, ऑफिस फर्नीचर, स्कूल फर्नीचर रेडीमेड उपलब्ध रहेंगे ही साथ ही आर्डर पर मन मुताबिक बनाये भी जाएंगे। यह प्रतिष्ठान पूरे जौनपुर में अपने आप में अनोखा रहेगा क्योंकि यहां पर लोगों के मनपसंद के फर्नीचर मिलेंगे जिसके लिए उन्हें अब महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर शाही ईदगाह के नायब इमाम मौलाना फारुख रब्बानी, पूर्व विधायक अरशद खान, हाजी अफजाल, भाजपा नेता सतीश सिंह, पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निखिलेश सिंह, दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मोती लाल यादव, हाफिज आतिफ, मौलाना वसीम, इमरान खान, जायका रेस्टोरेंट के डायरेक्टर मो. अजमत अली, अबरार शेख, आदिल खान, अताउर्रहमान, सैफ अली, इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ के पूर्व अध्यक्ष सै. हसनैन कमर दीपू सहित कई लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534