जौनपुर : मांगें नहीं मानी तो छह फरवरी से होगा हड़ताल : राकेश श्रीवास्तव



कर्मचारियों ने शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाल कर भरी हुंकार
49 विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने जुलूस में दिखाई ताकत
जौनपुर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने शहर में मशाल जुलूस निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया। आह्वान किया कि हमारी मांगों को जल्द नहीं माना गया तो छह फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू की जायेगी।
मंच के संयोजक व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव व अरविन्द शुक्ल की अगुवाई में रोडवेज परिसर से मशाल जुलूस निकाल कर जेसीज चौराहा, ओलन्दगंज, जोगियापुर होते हुए कलक्टे्रट में पहुंचा। इस दौरान मौजूद 49 विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के  बहाने राज्य सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराया। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव ने कहा 
हमारी मांगों को जल्द नहीं माना गया तो छह फरवरी से सभी सरकारी दफ्तरों व स्कूल कालेजों में  तालाबन्दी करके अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कराई जायेगी। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है।
मंच के जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ल, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो
सभी सरकारी कामकाज ठप करा दिए जायेंगे। जुलूस में सीबी सिंह, केडी यादव, बेचन मिश्र, चन्द्रशेखर सिंह, अशोक मौर्य, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, शिवेन्द्र स्िंाह, भरत स्िंाह, संजय चौधरी, अमरदेव यादव, प्रेमचन्द्र मौर्य, डा. प्रदीप स्िंाह, फूलचन्द्र कन्नौजिया, संजू चौधरी, अपर्णा वर्मा, कमलेश सिंह, डा. रमेशचन्द्र यादव, शैलेश रघुवंशी, प्रेमनारायण चौरसिया, सुरेन्द्र प्रताप यादव, संजय सिंह अमित यादव समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सुरक्षा के लिए अलर्ट रहा प्रशासन : कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले सोमवार को शहर में निकाले गए मशाल जुलूस के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट रहा। यहां जुटे कृषि, वाणिज्य कर, ट्रेजरी, सिंचाई, पी.डब्लू.डी, स्वास्थ्य, परिवहन, विकास भवन, जिलापूर्ति, संग्रह अमीन, राजस्व लेखपाल, चकबन्दी लेखपाल, आईटीआई, जिला उद्योग, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, ग्राम विकास, ग्राम पंचायत, बेसिक शिक्षा विभाग के भारी हुजूम ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान शहर में भारी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534