चौकियां धाम में फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर ने लगाएं ठुमके



जौनपुर। शक्तिपीठ शीतला चौकियां में हो रहे श्रृगांर महोत्सव के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह व विशिष्ट अतिथि शक्ति कपूर ने मंदिर प्रांगण में जैसे ही पहुंचे मां शीतला के जयकारे से गूंज उठा। कार्यक्रम अध्यक्ष अखिलेश सिंह भुआल व दिनेश कुमार सिंह रिक्कू, ज्ञान प्रकाश सिंह के साथ मां शीतला जी के दरबार में मत्था टेका वहां से सीधे मंच पर पहंुचे। ज्ञान प्रकाश सिंह व शक्ति कपूर, भुआल सिंह ने मां शीतला के स्मृति पर दीप जलाया व आरती की। उनके स्वागत में गायक मनोज सोनी कोमल ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। फिर शक्ति कपूर ने अपना डायलाग दर्शकों के बीच में प्रस्तुत किया। राजा बाबू फिल्म के नन्दू सबका बन्दु इस डायलाग पर पूरे पण्डाल में दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया।

वहीं चौकिया धाम के एक्टर आशीष माली के साथ शक्ति कपूर ने अपने पसन्दीदा गाने पर तुना तुना ता ता तुना.. पर जमकर डांस किया और खुब ताली बजवायी। वहीं गायिका वर्षा कश्यप व कुसुम लता ने अपनी आवाज से हे शीतला माई सुन ला हमरो पुकार.. प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह ने अपने हाथों से मां शीतला का स्मृति चिन्ह देकर शक्ति कपूर को सम्मानित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष भुआल सिंह व दिनेश सिंह को आशीष माली ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ज्ञान प्रकाश सिंह जी ने कहा कि यह बहुत बड़ा आयोजन है इस इसको सफल बनाने में आशीष माली ने अपनी कड़ी मेहनत लगाई मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। कार्यक्रम के संयोजक जय प्रकाश सिंह, कौस्तुभ सिंह मौर्य, राजेश साहू राजू केराकत, अमर जौहरी, सूरज सेठ, संतोष गुप्ता, पवन मोदनवाल, अभिनाष शनि रहे। सहयोग के रूप में अमित माली, श्याम लाल माली, मनोज माली, सुजीत मौर्य, आशीष मौर्य, चन्दन माली, सन्ने तिवारी, राधारमण तिवारी, प्रबंधक अजय पण्डा व भजन संध्या के आयोजक आशीष माली ने सबका आभार व्यक्त किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534