मुंगरा चेयरमैन ने रात्रि भ्रमण कर जरुरतमंद लोगों को बांटे कम्बल



मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिकाध्यक्ष शिव गोविंद साहू ने एक अनूठी पहल करते हुए रात्रि में भ्रमण कर जरुरतमंद गरीब, असहायों को कम्बल वितरित किया। इस सम्बन्ध में पालिकाध्यक्ष शिव गोविन्द साहू बुधवार की शाम सात बजे से रात 10 बजे तक अपने वाहन से अपने सहयोगी तीन सभासदों धर्मेन्द्र सिंह, धनश्याम गुप्ता, हनुमानदास के साथ नगर में निकले जहां भी उन्हे ठंड से ठिठुरते व बिना कम्बल के गरीब असहाय लोग मिले उन्हें कम्बल वितरित दिया। देर रात तक वह इस काम में लगे रहे। इस दौरान उन्होंने दर्जन भर से अधिक लोगों को कम्बल वितरित किया। पालिकाध्यक्ष के इस अनूठी पहल का नगरवासियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534