जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सामाजिक विज्ञान के शोधार्थियों के लिए चल रही शोध प्रविधियां विषयक कार्यशाला में शुक्रवार को चित्कारी विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के डीन रिसर्च प्रोफेसर अमित मित्तल ने कहा कि शोध प्रक्रिया निष्पादन में इंस्ट्रूमेंट डिजाइन की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है, अगर इसमें कोई त्रुटि रह जाती है तो शोध परिणाम का कोई महत्व नहीं रह जाता। उन्होंने साथ ही साथ मेजरमेंट एवं स्केलिंग तकनीक के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। प्रथम सत्र में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एसएम खान ने एस.पी.एस.एस. सॉफ्टवेयर के प्रयोग एवं उसमें लिखे जाने वाले अवयवों की विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही प्रश्नावली निर्माण, उत्तरदाताओं के चयन के भी तरीकों को बताया। अतिथियों का स्वागत प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह एवं संचालन प्रोफेसर अजय द्विवेदी ने किया।
Tags
Jaunpur