पुरानी पेंशन बहाली मंच निकालेगा मशाल जुलूस



जौनपुर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच उत्तर प्रदेश के घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत 28 जनवरी को पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए सरकार के द्वारा लिए गए समय से कोई निर्णय न लिए जाने के विरोध में मशाल जुलूस रोडवेज परिसर से सायं 4:00 बजे चलकर मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त होगा। इसके बाद भी सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर दिनांक 6 फरवरी से एक सप्ताह तक संपूर्ण हड़ताल होगी। इस संबंध में मंच के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला एवं संयोजक राकेश कुमार श्रीवास्तव, परिषद के संरक्षक सीबी सिंह, जिला मंत्री चंद्रशेखर सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री रवि चंद्र ने संयुक्त रूप से सभी कर्मचारियों, शिक्षकों से अपील किया हैं कि भारी से भारी संख्या में 28 जनवरी को रोडवेज पहुंचकर मशाल जुलूस कार्यक्रम को सफल बनावें।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534