सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष का निधन



कर्मचारियों ने शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष, वर्तमान में सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ओपी राय का आज भोर में ह्मदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। स्व. राय के निधन का समाचार सुनते ही कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. राय कर्मचारी समाज की पीड़ा के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। स्व. राय का निधन 68 वर्ष की आयु में उनके पैतृक निवास ग्रामसभा आरा विकासखंड करंजकला में हुआ। उनके पीछे दो पुत्र एवं पत्नी परिवार में हैं। इस अवसर पर राकेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में किया गया जिसमें वक्ताओं ने स्वर्गीय राय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा करते हुए शोक संवेदना व्यक्त किए। सभी उपस्थित कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से मृत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुखद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस शोक सभा में परिषद के संरक्षक सीबी सिंह, जिला मंत्री चंद्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष इंजीनियर अशोक कुमार, आरपी पाण्डेय, जीएन दुबे, जितेन्द्र तिवारी, दयाराम गुप्ता, सौरभ पटेल, इंजी. केडी यादव, अश्वनी जायसवाल, मुन्नी लाल, दिनेश यादव, मनोज राय, राजेश यादव, राजबली यादव, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534