नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बतायी स्वच्छता का महत्व



बरसठी, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंसन के लिए कैम्प का आयोजन खंड विकास अधिकारी राजीव शर्मा एवं एडीओ पंचायत के के मिश्रा की देख-रेख में हुआ। कैम्प में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा जलजनित बीमारियों के बारे में अशोक कुमार के टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक, आंचलिक गीतों के द्वारा बहुत ही खूबसूरत अंदाज में प्रस्तुत कर विकास खंड पर जुटी हजारों से ज्यादा स्त्री, पुरुष को जानकारी दी गयी। स्वच्छता कार्यक्रम का अभियान उत्तर प्रदेश पंचायती विभाग द्वारा प्रदेश के हर विकास खंड में चलाया जा रहा है। टीम ने बताया कि यदि हम समय रहते नहीं चेते तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा पूरा जलमंडल ही दूषित हो जाएगा। दूषित जल से तरह-तरह की बीमारियां हो रही है। जिससे हमारी आने वाली पीढि़यों का भविष्य हमारी लापरवाही के कारण अंधकार मय होता जा रहा है। खुले में शौच करने से भी मक्खियों के माध्यम से भयानक बीमारियां उत्पन्न होती है इसलिए हरहाल में घर में शौचालय बनवाये। नारा दिया कि 'बहू बेटियां बाहर न जायें, शौचालय घर में बनवायें"। पेंशन के लिए हजारों से ज्यादा महिला, पुरुष आवेदन किये। हर गांव के प्रधान, ग्राम पंचायत से जुड़े समस्त अधिकारी, कर्मचारी कैम्प को व्यवस्थित करने में लगे रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534