विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत



सुरेरी, जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के भिऊरा गांव निवासी संतोष उपाध्याय की 32 वर्षीय पत्नी संज्ञा उपाध्याय की संदिग्ध हालात में मौत हो गयीं। बताते हैं कि गुरुवार की देर शाम को परिवार के लोग संज्ञा को बेहोश हालत में देखा तो उपचार के लिए प्राईवेट चिकित्सालय ले गये, जहां पर उपचार के दौरान उसकी शुक्रवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने मौत की सूचना रामपुर पुलिस सहित मायके वालों को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौत की सूचना पाकर पहुंचे लड़की के पिता रामचंद्र मिश्र निवासी परसरा थाना फूलपुर जिला वाराणसी ने रामपुर थाने में पति संतोष उपाध्याय तथा तीन भाइयों के खिलाफ 306 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया। बताया जाता हैं कि संज्ञा का विवाह 10 वर्ष पूर्व हुआ था लेकिन एक भी बच्चे नहीं है। शादी के दो-तीन वर्ष बाद ही संज्ञा के परिवार वालों ने संतोष उपाध्याय के परिवार वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा चला था लेकिन पति ने सुलह-समझौता कराकर पत्नी को घर लेकर आया था। इस समय घर पर केवल सास, बहु व एक देवर ही रहते है। पति व दो भाई परदेश ही रहते है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रामपुर हरिप्रकाश यादव ने बताया कि मृतक के पिता के द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534