खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मानीखुर्द गांव में बंटवारे में मिले पेड़ काटने के विवाद में शुक्रवार को पट्टीदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला परवीन (30) पत्नी याकूब मानीखुर्द का आरोप हैं कि पट्टीदार उसे बंटवारे में मिले पेड़ नहीं काटने दे रहे थे। विपक्षी उसके बंटवारे में उसके हिस्से में मिले पेड़ को भी काट ले गए। मना करने पर पट्टीदार मो. हसीब पुत्र इस्लाम, अयूब ने मिलकर मारा पीटा। महिला का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर कराया गया। महिला की एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
Tags
Jaunpur