जौनपुर। राष्ट्रीय शिया यूथ बिग्रेड के अध्यक्ष सै. खावर हुसैन ने कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमर रिजवी दानिश से वार्ता के बाद जिले के सै. बाकर मेंहदी को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शिया यूथ बिग्रेड का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। नगर के बाजारभुवा मोहल्ले के निवासी सै. बाकर मेंहदी एक मदरसे में कार्यरत है और शिया समाज के उत्थान के लिए विगत कई वर्षों से कार्य करते चले आ रहे है। उनकी नियुक्ति पर शिया समाज के लोगों ने खुशी जाहिर किया है और यह उम्मीद जगी है कि वे समाज को जागरुक करने के साथ-साथ अन्य मसले मसायल को हल करने के लिए आगे आएंगे। गौरतलब हो कि सै. बाकर मेंहदी शिया समाज को शिक्षित करने के साथ-साथ मुख्य धारा में जोड़ते हुए सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते चले आए है। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक के संयोजक फैसल हसन तबरेज, कांग्रेस के जिला महासचिव आजम जैदी, सपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य रिजवान हैदर राजा सहित अन्य लोगों ने उनके मनोनयन पर आभार प्रकट किया है।
Tags
Jaunpur