जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र के खानापट्टी गांव निवासी पत्रकार व मां शारदा इण्टरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी के प्रवक्ता सुशील सिंह के पिता श्रीनारायण सिंह 83 वर्ष का गुरूवार को हृदय गति रूकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिले ही परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया जहां सभी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दिया। वहीं विद्यालय पर शोकसभा करके दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही शोक में विद्यालय भी बन्द कर दिया गया। उधर क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार लल्लन उपाध्याय की अध्यक्षता में सिकरारा बाजार में शोकसभा हुई जहां उपस्थित पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। शोकसभा में शेर बहादुर यादव, विनोद यादव, शिवाकांत तिवारी, राजेश गुप्ता, हरेन्द्र सिंह, अनिल यादव, सन्तोष यादव, गुड्डू सिंह, आलोक सिंह, शरद सिंह, मनोज यादव, शिवानन्द सिंह, सौरभ सिंह, पप्पू अग्रहरि, संघर्ष अग्रहरि, शिवशंकर शर्मा सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।
Tags
Jaunpur