खेतासराय, जौनपुर। खेतासराय-खुदौली मार्ग पर वनविभाग के निकट गुरुवार की शाम बाइक-साइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर से बाइक व साईकिल पर सवार चारों लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर कराया गया। घायलों में बाइक सवार क्षेत्र टिकरीखुर्द गांव निवासी अमरजीत (20), पंकज (21), हरेन्द्र (24) और साइकिल सवार के क्षेत्र के नौली गांव निवासी राम उजागिर यादव (60) हैं।
Tags
Jaunpur