जौनपुर। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत गुरुवार को तिलकधारी सिंह इंटर कालेज के मारकंडे सिंह सभागार में डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना 2015 से लागू की गई है, इस योजना को लागू हुए 4 वर्ष हो चुके हैं। 2011 की जनगणना के आंकड़े आने के बाद इस योजना को लागू करने की आवश्यकता महसूस हुई। काफी विचार-विमर्श के बाद समाज में व्याप्त कुरीतियों को बाल जन्मदर समानता को समाप्त करने, बालक-बालिका लिंग विभेद को खत्म करने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना लागू की गई, जो एक प्रचार की योजना है। प्रचार के माध्यम से लोगों के समाज के मानसिकता में परिवर्तन लाना हम लोगों का उद्देश्य है। आज हम देखेंगे कि पिछले 10 वर्षों के आंकड़े यह बताते हैं कि समाज के हर क्षेत्र में चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या नौकरी का यहां तक की रक्षा मंत्रालय की नौकरी हो या सेवा क्षेत्र की नौकरी हो हर जगह लड़कियां लड़कों से आगे हैं। हमारे देश की रक्षा मंत्री स्वयं एक महिला हैं। जिसके घर बच्चियां हैं उन्हें नौकरी मिलने की संभावनाएं ज्यादा हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं आज आगे हैं कोई भी क्षेत्र हो पुरुषों से महिलाएं आगे हैं।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोकेश वरुण, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास एवं पुष्टाहार गोविंद दयाल यादव ने भी अपने विचार साझा किया। कार्यक्रम में सरोज एंड पार्टी द्वारा लोक गायन प्रस्तुत किया गया। महिला समाख्या की उषा एंड पार्टी द्वारा कठपुतली, ""बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ"" योजना एवं जनपद जौनपुर के इंटर कलेजों में माह भर से चलने वाले बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, भाषण, स्लोगन, पेंटिंग, पोस्टर, रंगोली प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जनपद का नाम रोशन करने वाली दो बच्चियां जो प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर की प्रतियोगिताओं में मेडल प्राप्त की थी उनको ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर जिलाधिकारी द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य तिलकधारी सिंह इंटर कालेज, बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय ने भी अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह, जिला महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा, जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह एवं बबीता, सुधा, महिला समाख्या की टीम, महिला हेल्पलाइन की रश्मि मिश्रा एवं रेनू पटेल, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags
Jaunpur