जौनपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सतीश सिंह को जिला संयोजक (कमल युवा महोत्सव) जैसे महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है। श्री सिंह की समाज में सक्रियता को देखते हुये उनके उत्कृष्ट कार्यों को ध्यान में रखकर संगठन ने यह जिम्मेदारी उनको दी है। वहीं आनन्द सिंह व अश्वनी सिंह को जिला सह संयोजक के पद पर
मनोनीत किया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुये जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह ने बताया कि संगठन विस्तार के फलस्वरूप यह मनोनयन किया गया है। वहीं मोहित सिंह, सुशील गिरी, विकास यादव, विकास अग्रहरि, शुभम राय, आशीष पाण्डेय सहित तमाम लोगों ने उपरोक्त नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दिया है।
Tags
Jaunpur
