प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न



जौनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव पद पर प्रियंका गांधी को मनोनीत किए जाने पर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा प्रियंका गांधी को महासचिव के पद पर मनोनीत किए जाने पर व पूर्वांचल का प्रभारी बनाने पर कांग्रेसियों में उत्साह देखने को मिला।
प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में कदम रखने से पूर्वांचल ही नहीं पूरे देश के अंदर सभी तबके के लोग बड़ी आशा भरी निगाहों से प्रियंका गांधी को देखना चाहते थे उनके मनोनयन के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन नदीम जावेद के आवास पर सद्दाम शमशाद व शिबली सिद्दीकी के नेतृत्व में ढोल, नगाड़ा ताशा व मिठाइयों खिलाकर करके जश्न मनाया गया।

अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश के संयोजक फैसल हसन तबरेज ने कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में कदम रखते ही काफी दिनों से कार्यकर्ताओं में या मांग थी कि प्रियंका जी को राजनीति में सक्रियता निभानी चाहिए। राहुल ने उन्हें छात्र नवजवान किसान, सभी वर्गों का ध्यान रखा लक्ष्य 2019 आम चुनाव में देश का प्रधानमंत्री राहुल गांधी को बनाने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कमर कस लें। प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी का रूप है। इस मौके पर आज़म ज़ैदी, विकास तिवारी, एडवोकेट कैलेंडर बिंद, राज एडवोकेट, ज़ाहिद मंसूरी, रंजन शर्मा, शशांक सोनकर, रोहित शर्मा, मोहम्मद सादिक, फहीम जावेद, आदिल खान, अश्वनी सादिक, अश्वनी मौर्या, अब्दुल रहमान, सद्दू सलमान, असगर शमीम, शुभम शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534