Jaunpur Live :सामाजिक न्याय यात्रा के 10वें दिन घर-घर पहुंचा समाजवादी कारवां



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। समाजवादी पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित समाजवादी विकास विजन व सामाजिक न्याय यात्रा के दसवें दिन यात्रा शहर के मातापुर वार्ड में पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रवण जायसवाल व सपा नेता प्रदीप यादव बाबा की संयुक्त अगुवाई में मातापुर वार्ड के पटेल बस्ती, हरिजन बस्ती, सोनकर बस्ती, कुशवाहा बस्ती सहित विभिन्न गलियों व तिराहे चौराहे पर समाजवादी कारवां पहुंचा और लोगों तक पार्टी की नीतियों सिद्धान्तों व समाजवादी विकास विजन के बारे में बताने का काम किया।
इस मौके पर श्रवण जायसवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने डा. राम मनोहर लोहिया व बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुये पिछड़ों, दलितों व समाज की मुख्य धारा से पिछड़ गये लोगों को हमेशा से आगे बढ़ाने का काम किया उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी कारवां को रूकने नहीं दिया। इसी का जीता जागता प्रमाण हैं कि आज उत्तर प्रदेश में जो भी विकास के कार्य दिखाई दे रहे है। समाजवादी पार्टी के पूर्व की सरकार द्वारा ही कराये गये है। केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल लगभग खत्म होने को है और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दो वर्ष बीतने
को है लेकिन विकास की कोई किरण दिखाई नहीं देती। देश और प्रदेश का माहौल बिगड़ा हुआ है। सामाजिक समरसता दिखाई नहीं देती। अब तो जन सम्पर्क के माध्यम से यह भी पता चल रहा है कि सभी वर्गों व सम्प्रदाय के लोग मौजूदा सरकार से ऊब गये है। भाजपा के नेता व कार्यकर्ता सपा, बसपा और रालोद के चुनावी गठबंधन की गणित से घबराये हुये है और अनाब सनाब बयानबाजी भी कर रहे है। समाजवदी जनसंदेश यात्रा लोगों को यह बताने का काम कर रही है कि ये भाजपा और आरएसएस के लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। ये वो लोग है जो कभी भी सामाजिक माहौल बिगाड़कर सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न्न कर सकते है इसलिए देश को साम्प्रदायिक शक्तियों से बचाने के लिए अति सावधानी की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों में सभासद कृष्ण कुमार यादव, मनोज मौर्या, दीपक गोस्वामी, रंजीत सोनकर, जिशान खान, सर्वजीत यादव, पतिराम यादव, सौरभ मौर्या, प्रशांत यादव, राजबहादुर यादव, नीरज यादव, मोहम्मद शिराज सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534