Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
18 जनवरी तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान के नवाचार केंद्र में खेल मंत्रालय की ओर से युवा संसद पर्व का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में 18 जनवरी तक ऑनलाइन फार्म विद्यार्थी भर सकते हैं। इसके आवेदन के लिए 18 से 25 वर्ष आयु सीमा तय की गई। इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में दो लाख, द्वितीय पुरस्कार के रूप में डेढ़ लाख और तृतीय पुरस्कार एक लाख रुपये का होगा।
समन्वयक राकेश कुमार यादव ने बताया कि डिजिटल स्क्रीनिंग केंद्र के अंतर्गत आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर और इलाहाबाद के 10 और पूर्वांचल के जिलों के प्रतिभागियों के लिए डिजिटल स्क्रीनिंग जूरी मेंबर के 4 सदस्य का चयन किया गया है। जिनके माध्यम से डिजिटल स्क्रीनिंग द्वारा प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम डिजिटल माध्यम से 12 से 18 जनवरी तक 15 जिलों का होगा। प्रतिभागियों की उम्र 18 से 25 वर्ष के मध्य होगी, वहीं इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए अपना वीडियो बनाकर यूट¬ूब के माध्यम से माई गवर्नमेंट पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। आनलाइन पंजीकरण कराने वाले प्रतिभागियों का स्क्रीन आनलाइन
से होकर 12 से 18 जनवरी को गुजरना होगा। आफलाइन स्क्रीन 17 से 19 जनवरी 2019 को टीडी महिला महाविद्यालय जौनपुर में होगा। युवा संसद कार्यक्रम इस प्रकार की कृत्रिम संसद का रूप होगी जिसमें प्रतिभागी सांसद की भूमिका का निर्वहन करेंगे। डिजिटल स्क्रीनिंग के चार विषय है प्रथम स्वच्छता और गिव इट अप प्रेरक परिवर्तन, दूसरा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति, तीसरा वित्तीय समावेशन कार्यक्रम के माध्यम से गरीबी को कम करना, जन धन और मुद्रा योजना , चतुर्थ बीज से बाजार तक और भूमि पर प्रयोगशाला जिससे किसानों की आय दोगुनी की जा सके। इन विषय में अभ्यर्थी अपना वीडियो स्क्रिप्ट तैयार करके आनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। इसके बाद उस वीडियो स्क्रिप्ट के माध्यम से उनका स्क्रीनिंग किया जाएगा और अग्रिम कार्यक्रम में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में प्रतिभाग के लिए चयन किया जाएगा। इस अवसर पर डा. राजीव कुमार, डा. सुनील कुमार, डा. झासी मिश्रा, डा. आलोक दास, डा. विवेक पांडेय आदि ने कार्यक्रम के संबंध में बताया। अभिनव गुप्ता, दीपक यादव, प्रशांत गुप्ता, प्रशांत सक्सैना, अवनीश वर्मा ने आनलाइन आवेदन के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक राकेश कुमार यादव ने विनय वर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया।

Tags
Jaunpur