Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। विद्युत विभाग द्वारा जनसुनवाई अदालत का आयोजन कर उपभोक्ता 27 वादों में से 22 का समाधान मौके पर ही किया गया है। अदालत का आयोजन नगर स्थित अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर हुआ।
उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के कार्यक्रम न्याय उपभोक्ता के द्वार के तहत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम के अध्यक्ष श्यामबिहारी राय, तकनीकी सदस्य विजय रंजन सिन्हा, फोरम के सचिव अधिशासी अभियंता अनिल कुमार गुप्ता, रामानंद मिश्र ने लोगों की समस्या सुनी। गोहदा गांव के आधा दर्जन ग्रामीणों ने विद्युतीकरण नहीं होने की शिकायत की जिसका समाधान करते हुए बजाज कम्पनी को विद्युतीकरण करने का आदेश दिया। सोगरा गांव के एक उपभोक्ता को सोलर पैनल के जरिए बिजली देने की व्यवस्था की। इसके अलावा आफलाइन बिल के जमा धनराशि के बकाए को समायोजित कर समस्या का निराकरण किया गया। इसके अलावा उपभोक्ताओं ने अपनी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रार्थना पत्र दिया है।

Tags
Jaunpur