Jaunpur Live :निःशुल्क हृदय एवं कैंसर रोग परामर्श शिविर 5 जनवरी को



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। रोटरी क्लब जौनपुर एवं एपेक्स हास्पिटल वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में हृदय एवं कैंसर रोग को लेकर निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। उक्त शिविर 5 जनवरी दिन शनिवार को प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक नगर के सिपाह पड़ाव पर स्थित एक निजी अस्पताल में आयोजित होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये सचिव जयकिशन साहू ने बताया कि उक्त शिविर में डा. अमित श्रीवास्तव कार्डियो वैस्कुलर सर्जन, डा. अंकिता पटेल, डा. अनुराग दीक्षित, डा. अभिषेक सिंह सहित अन्य चिकित्सक अपना योगदान देंगे।




और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534