Jaunpur Live :विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान -कुलपति



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
विश्वविद्यालय की टीम को अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय हाकी पुरूष प्रतियोगिता में मिला स्वर्ण पदक 
जौनपुर।अखिल भारतीय अन्तर्विश्वविद्यालयीय हॉकी पुरूष प्रतियोगिता में वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय जौनपुर की टीम को विजयी होने पर कुलपति प्रो डॉ राजाराम ने बधाई दी है । उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाडियों ने पुरे देश में विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। विश्वविद्यालय इतिहास में पहली बार अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय हाकी पुरूष प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। 

03 जनवरी  को एल0 एन0 आई0 पी0 ई0 ग्वालियर द्वारा नेहरू हाकी सोसाइटी के तत्वावधान  में आयोजित अखिल भारतीय अन्तर्विश्वविद्यालयीय हॉकी पुरूष प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय जौनपुर ने मद्रास विश्वविद्यालय मद्रास को 4-2 के अन्तर से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। पिछले 2 वर्षां से विश्वविद्यालय की टीम उक्त प्रतियोगिता में उपविजेता रही है। फाइनल मैच में मैन आफ द मैच का पुरस्कार विश्वविद्यालय के खिलाड़ी हर्षल शर्मा को प्रदान किया गया। 
विश्वविद्यालय की टीम में प्रभाकर सिंह,अंकित नाथ,अमित राजभर,वसीम खान,राज कुमार पाल,अनिल कुमार विंद्रा,राहुल य़ादव,संजय पासवान,रोशन कुमार,दीपक सिंह,कमलेश यादव,जुबेर खान,शाकिब मेवाती,स्वमेव नाथ, बृजेश कुमार, आयुष द्विवेदी, हर्षल शर्मा एवं सुभम सिंह शामिल रहे। 
टीम प्रबन्धक रजनीश कुमार सिंह, टीम प्रशिक्षक इन्द्रदेव एवं डॉ0 राजेश सिंह थे । विश्वविद्यालय के  अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने  बधाई दी। 



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534