Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। डा. सत्य प्रकाश सिंह महाविद्यालय सत्येन्द्रनगर जमुनियां में गुरुवार को कैम्प लगाकर 860 मरीजों का परीक्षण किया गया। उन्हें विभिन्न रोगों के उपचार के लिए नि:शुल्क दवा भी वितरित की गई। डा. सत्य प्रेम हास्पिटल एवं रिसर्च सेंन्टर शाहगंज द्वारा लगाये गये स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण किया गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. जेपी दुबे एवं डा. हिदायल फातिमा, चाइल्ड स्पेशलिस्ट डा. महफूज
अहमद, दंत रोग विशेषज्ञ डा. मोहम्मद अगूल खान तथा जनरल फिजीशियन डा. एमडी वाहिद ने मरीजों का उपचार किया। इस मौके पर ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हार्ट, हड्डी, महिलाओं की प्रसूति एवं गुप्त रोग, चर्मरोग तथा बाल रोग की जांच की गई। इस मौके पर महाविद्यालय प्रबंधक हर्षदेव सिंह, व्यवस्थापक राजन सिंह, क्षेमेन्द्र सिंह, प्राचार्य एनएन सिंह, रमेश मौर्य, रमेश सिंह, भीम मौर्य, अवधेश मिश्रा आदि रहे।

Tags
Jaunpur